आलू तो आप सभी खाते होगें और आलू दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय, सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्जी है। आलू पूरी दुन...
आलू तो आप सभी खाते होगें और आलू दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय, सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्जी है। आलू
पूरी दुनिया में उगाया जाता है। इससे बनी सब्जी हो या फिर चाइनिज फूड सभी
को पसंद है । दरअसल पसंद भी क्यों न हो आलू में इतने गुण है।
आलू का इस्तेमाल त्वचा और बालों की खूबसूरती के लिए किया जाता है।
लेकिन क्या आप जानते है आलू का इस्तेमाल आप घर के कई छोटे-छोटे कामों को
करने में कर सकती है। आइए जानते है क्या है वो काम।
आलू के इस्तेमाल से छुड़ाए जंग
आप आलू का इस्तेमाल जंग छुड़ाने के लिेए कर सकती है। इसमें ऑक्जेलिक नामक
एसिड पाया जाता है। जिसकी वजह से जंग बहुत जल्दी छूट जाती है। इसके लिए एक
स्क्रब लें और उसमें आलू का रस मिलाएं और इसे जंग वाली जगह पर लगाकर
रंगड़े इससे जंग आसानी से छूट जाएगा।
चांदी और गहने चमकाएं :
आपने देखा होगा चांदी और कांसे के बर्तन काले हो जाते है। जो की देखने में
अच्छे नही लगते है। जिसको चमकाने के लिए आप क्या नहीं करती है। लेकिन आप
जानते है कि इसे आप घर में भी आलू की मदद से आसानी से चमका सकती है।
इसके लिए आप आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें, इसी पानी में
चांदी को कुछ देर के लिए डालकर छोड़ दें। कुछ देर बार चांदी के बर्तन या
गहने को बाहर निकालकर स्क्रब या किसी ब्रश से रगड़े ऐसा करने से आपके बर्तन
और गहने चमक जाएंगे।
कांच के बल्ब या बर्तन को करे फर्श से साफ :
आमतौर पर कांट का बल्ब या बर्तन टूटकर जमीन पर घिर जाते है और झाड़ू के बाद
भी नही निकल पाते। जिसके कारण जब आप नंगे पैर घूमते है तो वो आपके पैर में
लग जाते है। जिससे आपको समस्या होती है। इससे निजात पाने के लिए आप झाड़ू
लगाने के बाद आलू के छिलको को फर्श पर रगड़े । इससे कांच के वो छूटे हुए
टुकड़े आलू के छिलके में चिपक जाएंगे। ऐसे में आपको झाड़ू लगाने के बाद
आपको नंगे पैर फर्श पर चलने में डर नही लगेगा।